लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा 04.10 ग्राम अवैध स्मैक व मोटरसाइकिल सहित किया एक तस्कर गिरफ्तार
चंपावत।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 09 मार्च को लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान लोहाघाट–चम्पावत मार्ग स्थित डैसली बाईपास के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार के कब्जे से 04.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कैलाश सिंह लडवाल पुत्र प्रहलाद सिंह लडवाल निवासी ग्राम मौनकांडा थाना पाटी जनपद चम्पावत उम्र 31 वर्ष को मय मोटरसाइकिल UK 03 B 9994 रॉयल एनफील्ड बुलेट(काला रंग) सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट में एनडीपीएस सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया
पुलिस टीम में व.उ.नि. हेमन्त सिंह कठैत, थाना लोहाघा सुनील कुमार, चंदन सिंह शामिल रहे।

More Stories
हरियाली के बीच देवीधार में 81 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
मायावती में निशुल्क सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविरों का शुभारंभ, नेत्र, हृदय, ईएनटी और किडनी रोग विशेषज्ञ दे रहे सेवा
एसबीआई आरसेटी चम्पावत में ब्यूटी पार्लर एवं फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन