मेले की भीड़ में बिछड़ी दो बच्चियों को चम्पावत पुलिस ने कडी मशक्कत कर परिजनों से मिलाया
संवाददाता।
मां पूर्णागिरि मेले के दौरान चंपावत पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अपने परिजनों से बिछड़ी दो बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों से मिलवा दिया गया
मेले के दौरान भीड़ में दो बच्चियां अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को सुरक्षित ढूंढकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा चंपावत पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।
चंपावत पुलिस मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध है ।

More Stories
पुनोली में कृषि यंत्र वितरण में नहीं मिली वित्तीय अनियमितता विधायक अधिकारी ने लगाए थे गंभीर आरोप
चंपावत की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET लॉ (विधि) विषय में हासिल की सफलता
राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति का आरोप