नमामि गंगे के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट ने वैली क्रीऐशन की महिलाओं के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सभी महिलाओं ने नमामि गंगे के कार्यक्रम की सराहना की । इस दौरान गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें बताया गया कि
समाज में किस तरह महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है । बताया गया कि महिलाएं कुशल गृहणी के साथ हर क्षेत्र चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा, सेना विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं और पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।
वैली क्रिएशन की नेहा मुरारी ने बताया कि तरह से महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं ये बताया और वहां पर कार्य कर रही महिलाएं कैसे घर और बाहर दोनों मोर्चों पर कैसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही हैं।
नमामि गंगे नोडल डॉ सुमन पान्डेय् ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ने और समाज में एक मिसाल कायम करने को कहा कार्यक्रम में वैली क्रीऐशन की सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया और अपने अपने विचारों से अवगत कराया।।


More Stories
पुनोली में कृषि यंत्र वितरण में नहीं मिली वित्तीय अनियमितता विधायक अधिकारी ने लगाए थे गंभीर आरोप
चंपावत की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET लॉ (विधि) विषय में हासिल की सफलता
राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति का आरोप