September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पूर्णागिरि दर्शन को पहुंची दो महिलाओं को जल पुलिस ने डूबने से बचाया

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची दो महिलाओं की जान

संवाददाता चंपावत ।
आज 7 मार्च प्रातः लगभग 08:00 बजे मां पूर्णागिरि दर्शन हेतु आई दो महिलाएं शारदा घाट पर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं।
मौके पर तैनात जल पुलिस व बचाव टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जल पुलिस टीम के रविन्द्र सिंह, राकेश गिरी, गोताखोर रविन्द्र कुमार एवं पीआरडी जवान सूरज शर्मा द्वारा साहस और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को सुरक्षित बचाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दोनों महिलाओं के परिजनों, प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा चम्पावत पुलिस की इस मानवीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए सराहना की गयी ।

शेयर करे