June 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ग्रामीण बैंक ने तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी को सम्मानित किया

संवाददाता चंपावत।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की चम्पावत शाखा पर महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया ।
इस अवसर पर शाखा स्टाफ शैलजा पन्त द्वारा रीता गहतोड़ी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया
रीता गहतोड़ी को उनके सामजिक कार्यों हेतु वर्ष 2012-13 में उत्तराखंड राज्य के सबसे बड़े सम्मान तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। एवं उनके द्वारा चम्पावत जिले में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया गया है।
इसके अतिरिक्त गहतोड़ी द्वारा समाज सेवा कार्य, यथा मानव तस्करी रोकने, महिलाओं के उत्थान सहित, शहीदों के परिवारों का सहयोग तथा स्वछता अभियान, जिसमें मूल रूप से वाल्मीकि समाज के उत्थान हेतु विशेष योगदान दिया जा रहा है।
शाखा में आयोजित कार्यक्रम में उनके द्वारा महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक समानता तथा महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे अभूतपूर्व कार्यों की प्रसंशा की गयी ।
उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिला ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं का सावधानी पूर्वक प्रयोग तथा धोखाधड़ी से बचने हेतु जागरूक किया गया एवं बैंक द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में दी जा रही सेवाओं की सराहना की गयी।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक पवन कनवाल, शाखा कर्मी शैलजा पन्त, सुधांशु, वीरेन्द्र कुमार, राहुल जोशी, रवीश भट्ट, धर्मानंद भट्ट , बैंक सखी चंपा रावत एवं शाखा के ग्राहक उपस्थित रहे ।

शेयर करे