संवाददाता चंपावत।
कलेक्ट्रेट टैक्सी स्टैंड के पास एक युवक का शव आज बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मिला है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
युवक की पहचान उमेश जोशी (सोनू) (35) के निवासी अंबेडकर कॉलोनी ढकना बडोला के रूप में हुई है।
जो आज बृहस्पतिवार कलेक्ट्रेट रोड चंपावत टैक्सी स्टैंड के पास मृत अवस्था में पाए गए हैं। चंपावत कोतवाल बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक बुधवार को घर में आया था और टनकपुर जाने की बात कह रहा था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
उन्होंने बताया पास में ही युवक का घर है। कोतवाल बिष्ट ने बताया परिजन युवक को चंपावत जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। कहा मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा और अन्य जानकारी हासिल की जा रही है। युवक की पहचान उमेश जोशी निवासी टैक्सी स्टैंड चंपावत के तौर पर हुई है कोतवाल बिष्ट ने कहा युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा। मृतक के पिता हेमचंद्र जोशी ने निष्पक्ष मामले की जांच करने की मांग की है।
फोटो मृतक का फाइल फोटो

More Stories
खाई में गिरी कार, चारों सवारों को सुरक्षित निकाला
मरीजों की समस्याएं उठाना पड़ा भारी! जिला अस्पताल की खबरों से नाराज चिकित्सकों ने पत्रकारों के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन
अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन का निरीक्षण, मौके पर नहीं मिली अनियमितता