प्रशासन का सभी प्रबंध करने का दावा
संवाददाता चंपावत/पूर्णागिरि धाम। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में रंगों के पर्व होली के बीच आज 4 मार्च को दिनभर लगभग
3 हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के 
दर्शन किए।
वहीं आज 4 मार्च की रात से श्रद्धालु चौबीसों घंटे मां के दर्शन कर सकेंगे। पूर्णगिरी धाम का सरकारी मेला 27 फरवरी से शुरू हुआ था, लेकिन अब तक श्रद्धालुओं की संख्या खासी कम थी। अलबत्ता आज होली का पर्व होने के बाद कल सुबह से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने सभी बंदोबस्त किए है।
पंडित किशन तिवारी ने बताया कि
4 मार्च की रात से मंदिर के कपाट खुल गए हैं। अब श्रद्धालु दिन और रात दोनों वक्त दर्शन कर सकेंगे। मंदिर समिति मेले की व्यवस्था बनाने और श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने में प्रशासन की पूरी मदद करेगा।

More Stories
खाई में गिरी कार, चारों सवारों को सुरक्षित निकाला
मरीजों की समस्याएं उठाना पड़ा भारी! जिला अस्पताल की खबरों से नाराज चिकित्सकों ने पत्रकारों के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन
अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन का निरीक्षण, मौके पर नहीं मिली अनियमितता