खाई में गिरी कार, चारों सवारों को सुरक्षित निकाला
चम्पावत। खाई में गिरी कार में सवार चार लोगों की सुरक्षित जान बचा ली गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों का सफल रेस्क्यू किया।
प्रशासन के अनुसार, रविवार देर रात डायल-112 पर सूचना मिली कि कोतवाली टनकपुर क्षेत्र के बस्तिया के पास छोटी पुलिया के निकट एक कार (DL-12 DA-1423) अनियंत्रित होकर करीब पांच से दस फीट गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में चार लोग सवार थे।
सूचना मिलते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम ने कोतवाली टनकपुर पुलिस, फायर स्टेशन, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस को तत्काल मौके पर रवाना किया। संयुक्त टीम ने समन्वित अभियान चलाकर सभी चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
जिला प्रशासन के मुताबिक रेड अलर्ट के दौरान जनपद का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिला आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे निगरानी कर रहा है और किसी भी आपात सूचना पर संबंधित विभागों द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।


More Stories
हल्द्वानी की शंखनाद रैली को लेकर कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप, चंपावत में राहुल गांधी का पुतला फूंका
पुनोली में कृषि यंत्र वितरण में नहीं मिली वित्तीय अनियमितता विधायक अधिकारी ने लगाए थे गंभीर आरोप
चंपावत की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET लॉ (विधि) विषय में हासिल की सफलता