ढकना-बड़ोला रोड पर भीषण अग्निकांड, दुकान जलकर राख; लाखों का नुकसान
चम्पावत। जनपद के ढकना-बड़ोला रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास शनिवार को भीषण आग लगने से एक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा फ्रिज, इलेक्ट्रॉनिक सामान, व्यापारिक सामग्री और अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार व्यापारी को 4 लाख से अधिक का र का नुकसान हुआ है।
दुकान स्वामी राकेश तड़ागी ने घटना को संदिग्ध बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि दुकान में तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगाई गई। जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें दुकान जलाने द की धमकी भी मिली थी ।
राकेश तड़ागी ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उनका रिकॉर्डिंग सिस्टम भी आग में पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रभावित हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह खाक हो चुकी थी। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है । बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप जोशी मामले की जांच कर रहे हैं।
वही चंपावत व्यापार संघ ने भी घटना की आलोचना की है और निष्पक्ष जांच की मांग की।

More Stories
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
जनता मिलन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 96 शिकायतें पहुंचीं; दिव्यांग को मौके पर मिली व्हीलचेयर, 14 आयुष्मान कार्ड भी बने