चम्पावत। सड़क हादसे में गोली बीरगुल के युवक की मौत हो गई। युवक यहां गोरलचौड़ रोड पर रहता था और बिरगुल क्षेत्र के गांव गोली का रहने वाला था। युवक ने हायर सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा।
बिरगुल क्षेत्र के ग्राम गोली का रहने वाला 18 वर्षीय मुकेश सिंह बिष्ट पुत्र उमेद सिंह बिष्ट यहां गोरल चौड़ रोड पर रह कर पढ़ाई करता था। उसने इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। बताया जाता है कि रविवार की रात को वह स्कूटी से कहीं जा रहा था। मादली के समीप स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में उसकी तबियत बेहद खराब होने लगी तो परिजन उसे उप जिला चिकित्सालय टनकपुर ले गए, लेकिन उसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुकेश की मौत से गोली बिरगुल क्षेत्र में शोक की लहर है। उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ.आफताब आलम ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
सड़क हादसे में गोली बिरगुल के युवक की मौत

More Stories
तेंदुए के जबड़े से पिता को खींच लाई बेटी, रजाई डालकर बचाई जान; घंटों बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण पर हमले से मचा हड़कंप; वन विभाग ने रेस्क्यू कर किया रेस्क्यू
चम्पावत में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद