पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने थमा कांग्रेस का दामन
संवाददाता/चंपावत: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी भूपेंद्र सिंह महर ने तथा समाजसेवी युगल किशोर ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
इस दौरान बताया गया कि कांग्रेस की प्रगतिशील विचारधारा एवं राहुल गांधी के अथक संघर्ष से प्रेरित होकर इन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताया कि दोनो ने कांग्रेस पर पूर्ण भरोसा जताया है। दोनो राहुल गांधी एवं कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनहित के मुद्दों पर जनता की आवाज को बुलंद करेंगे।
कांग्रेस पार्टी 2027 के चंपावत विधानसभा चुनावों में दोनों सीटों पर मजबूती से विजयी होगी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर ने थामा कांग्रेस का दामन

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम