June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

तल्ली खटोली निवासी व्यक्ति गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार

तल्ली खटोली निवासी आरोपी ईश्वर राम उर्फ दीपक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही

संवाददाता/चंपावत। वन एवं पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिलकी है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चल्थी चेकपोस्ट आज 19 फरवरी को चेकिंग के दौरान पुलिस व वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को गुलदार की खाल के साथ दबोचा।
आरोपी की पहचान ईश्वर राम उर्फ दीपक (43) निवासी तल्ली खटोली चंपावत के रूप में हुई है। आरोपी को खाल सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में बूम वन चौकी एवं चल्थी पुलिस चौकी के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

शेयर करे