April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सरस कॉर्बेट महोत्सव में शुरू हुई राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता, 13 जिलों की टीम कर रही हैं प्रतिभाग

*चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव में चम्पावत में शुरू हुई राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता*
संवाददाता चंपावत।

चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत जनपद मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ खेल मैदान में राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष राज्य वॉलीबाल एसोसिएशन कमलेंद्र सिंह, महासचिव ओलंपिक एसोसिएशन डॉ. डीके सिंह, अध्यक्ष वॉलीबाल एसोसिएशन चम्पावत अवतार सिंह, सचिव चंदन मेवाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता शंकर पांडेय तथा सेवानिवृत्त युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अनुशासन, खेल भावना और टीम वर्क के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला टिहरी एवं अल्मोड़ा की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता लीग आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसके अंतर्गत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमें आगामी चरण में प्रवेश करेंगी।

उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से खेल, संस्कृति और पर्यटन को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके तथा जनपद चम्पावत को राज्य स्तर पर नई पहचान प्राप्त हो।

शेयर करे