April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर में हाथी ने कुचलकर एक महिला को मौत के घाट उतारा, क्षेत्र में दहशत

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र में जंगली हाथी ने एक महिला को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। घटना ककराली गेट नंबर एक स्थित लिसा डिपो के पास की बताई जा रही है।
महिला की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 की कुछ महिलाएं जंगल क्षेत्र में लकड़ी बीनने गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया और महिलाओं को दौड़ा दिया। इसी दौरान हाथी ने एक महिला पर हमला बोल दिया। जिससे महिला गिर गई और हाथी ने उसे कुचल दिया। महिला की पहचान माधुरी पत्नी भूपराम निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 5 के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया है।
महिला की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतका के चार बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़के व एक लड़की है। हाथी के हमले में महिला की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से महिला के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और सतर्कता बरतें।
सूचना पर उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या अपनी टीम के साथ जंगल पहुंचे घायल महिला को एम्बुलेंस में रखकर गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस अवसर पर सीओ पुलिस वंदना वर्मा, राजस्व उप निरिक्षक मोहित मेहता, राकेश पंगरिया, वन विभाग के अधिकारियों के आलावा ग्रामीण व परिजन शामिल रहे।

शेयर करे