April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में शिवरात्रि पर्व पर शिव-पार्वती की भव्य झांकी निकाली, शिवालय मंदिर में खड़ी होली का गायन किया

लोहाघाट में शिवरात्रि पर्व पर शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी निकली

लोहाघाट। लोहाघाट में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। रामलीला कमेटी की ओर से शिव-पार्वती की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान पिथौरागढ से आए छलिया नृतकों ने एक से बढकर एक मनमोहन प्रस्तुतियां दी।
रविवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने झांकी को सर्वदेव मंदिर देवखली हथरंगिया से रवाना किया। शिव-पार्वती की झांकी को नगर मीनाबाजार, खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार होते हुए ऋषेश्वर मंदिर पहुंची।
शिव की वेशभूषा में गौरव जोशी और पार्वती की वेशभूषा में काव्या रही। इस दौरान ऋषेश्वर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता की टीम ने मंदिर में प्रसाद की व्यवस्था की । इस दौरान मंदिर में पाटन पाटनी, लोहाघाट बाजार, डेंसली, राय नगर चौड़ी, कोलीढेक आदि की महिलाओं ने ढोल की थाप पर भगवान शिव पर आधारित होली का गायन किया।
मौके पर मुकेश साह, विनोद गोरखा, दीपक सुतेड़ी,प्रकाश राय,सचिन जोशी, संजय फर्त्याल, कैलाश बगौली, महेश राय, अमित साह, दानू सुतेड़ी, नरेश राय, रोहन सिंह राजपूत,जगदीश जोशी,दीप चन्द्र जोशी, योगेश जोशी, जगदीश साह,
नवीन मुरारी, चन्द्रशेखर बगौली, जीवन कलौनी, मीना ढेक,गीता मेहता, कंचन ढेक, सरस्वती पुनेठा,रेनू गड़कोटी,सुधा खर्कवाल आदि शामिल रहीं।
फोटो…
परिचय। महाशिवरात्रि पर्व पर लोहाघाट में भगवान शिव-पार्वती की भव्य झांकी निकाली

शेयर करे