संवाददाता चंपावत। चंपावत जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं न ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान वीर अमर सपूतो के अमर रहे के नारे लगाए। एडवोकेट गौरव पांडे ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है। पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर 40 अमर जवानों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा।
इस दौरान कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, मोहित पांडे, आनंद अधिकारी,कुशाग्र वर्मा, नंदन तड़ागी, राकेश अधिकारी, सूरज बोहरा आदि मौजूद रहे।

More Stories
अतिवृष्टि से प्रभावित नौ परिवारों को छह-छह हजार की राहत राशि
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद