पुलवामा हमले के अमर शहीद जवानों को कैंडल जला कांग्रेस ने आर्पित की श्रद्धांजलि
संवाददाता/चंपावत।
चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले की 7 वीं बरसी पर आज शनिवार सांय चंपावत के गांधी चौक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष फर्त्याल ने कहा कि भारतीय सेना सीमा पर हमारे देशवासियों की रक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा शहीद जवानों और उनके परिवार का सम्मान करती है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट निर्मल तड़ागी, नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, नीरज वर्मा, मनीष महर, विपिन जोशी,लोकेश पांडेय,नरेश जोशी,
दीपक रैंसवाल, प्रमोद बड़ेला, नाथ सिंह बोहरा, अशोक वर्मा, तुषार वर्मा, नीरज पांडेय, अंशु अधिकारी,संदीप रावत आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

More Stories
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य