नई ऊर्जा, नया संकल्प — रेखा यादव (IPS) द्वारा पुलिस अधीक्षक चम्पावत के रूप में किया पदभार ग्रहण
चंपावत संवाददाता।
जनपद मे नवागत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव(IPS) द्वारा विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया गया । इस दौरान उन्हें गार्द द्वारा सलामी दी गयी।
पदभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ बनाते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त चम्पावत के निर्माण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।


More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम