चंपावत जिले में पिछले 2 वर्षों से पर्यटकों को लुभा रहे सिप्टी झरने का कायाकल्प होने जा रहा है।
।जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा सिप्टी वाटरफॉल के सौन्दर्यीकरण एवं गूल निर्माण कार्य हेतु उत्तराखंड शासन द्वारा 78.20 लाख की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रथम किस्त के रूप में रुपए 31.28 लाख की धनराशि को व्यय किए जाने हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम को शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
चंपावत की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET लॉ (विधि) विषय में हासिल की सफलता
राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति का आरोप
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मेसी अधिकारियों का आंदोलन तेज, दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध