April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

इंद्रपुरी पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में चारदीवारी की मांग डीएम को ज्ञापन दिया

विद्यालय परिसर में चारदीवारी निर्माण के लिए जिलाधिकारी का त्वरित संज्ञान
चंपावत। पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, इंद्रपुरी (ब्लॉक बाराकोट), जनपद चंपावत के परिसर में चारदीवारी न होने से सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर विद्यालय प्रशासन ने जिलाधिकारी को सूचित किया था।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निर्देश दिए कि वे चारदीवारी निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें तथा कार्यवाही सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चारदीवारी के अभाव में असामाजिक तत्वों व पशुओं के प्रवेश से भवन, शौचालय व अन्य परिसंपत्तियों को नुकसान हो रहा है।
साथ ही, विद्यालय परीक्षा केंद्र होने से प्रश्नपत्रों व परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए भी यह अनिवार्य है।विद्यालय प्रशासन व प्रबंध समिति ने जिलाधिकारी के त्वरित व सकारात्मक निर्देशों के लिए आभार व्यक्त किया तथा आशा जताई कि शीघ्र चारदीवारी निर्माण प्रारंभ होगा, जिससे विद्यार्थियों व परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।इस अवसर पर प्रबंधक अमर सिंह, प्रधानाचार्य कुंदन सिंह बोरा, प्रवक्ता तनुज उप्रेती, भुवन चंद्र पंत, त्रिभुवन पांडे, गोपाल सिंह, दिनेश नाथ, चंद्रकांत कोलोनी, मीरा शाह, मीना ढेक, प्रमोद चंद्र व चंद्रशेखर पांडे आदि उपस्थित रहे।

शेयर करे