**इंटर कॉलेज टांड़ में स्वास्थ्य जांच शिविर: किशोरावस्था व स्वच्छता पर जागरूकता**
चंपावत/टांड़
30 जनवरी 2026
स्वास्थ्य विभाग की RBSK टीम और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने इंटर कॉलेज टांड़ में छात्रों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की। दवाइयां वितरित की गईं तथा किशोरावस्था के परिवर्तनों व पर्सनल हाइजीन पर मार्गदर्शन दिया गया।
सभी छात्रों की जांच के बाद विशेषज्ञों ने स्वच्छता व किशोरावस्था संबंधी जागरूकता सत्र आयोजित किया। प्रधानाचार्य सुबोध गंगवार ने पूर्व सूचना देकर सभी को उपस्थित किया, जिससे कार्यक्रम सफल रहा।
– **RBSK टीम**: डॉ. मनीषा कायथ (उत्कृष्ट काउंसलिंग), डॉ. कुलदीप राना, फार्मेसी अधिकारी गोपाल सिंह, नर्सिंग अधिकारी रबीना राना।
– **PHC तांड**: डॉ. गुरप्रीत सिंह, फार्मेसी अधिकारी हरीश रावत, वॉर्ड बॉय राजेंद्र गिरी। शामिल रहे
ग्राम प्रधान चंद्र शेखर गड़कोटी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम