September 5, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पाले में रपटकर कार क्रैश बैरियर से टकराई, एयरबैग ने बचा ली जान

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में
आज गुरुवार सुबह 8:30 के लगभग खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार UP 25CJ 2002 बापरु से कुछ आगे सड़क में पड़े पाले में रपट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पाले में फिसलती कार क्रैश बैरियर से जा टकराई। घाट में तैनात पुलिस कर्मियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाया।
बताया कार के क्रश बैरियर से टकराने से कार के एयरबैग खुल गए जिससे कार सवार मामूली रूप से चोटिल हुए है। बताया कि क्रश बैरियर से टकराने से कार सड़क में ही रुक गई अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।
उन्होंने बताया आजकल बापरु क्षेत्र में सड़क में अत्यधिक मात्रा में पाला पड़ रहा है। उन्होंने समस्त वाहन चालकों से इस क्षेत्र में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। मालूम हो बापरु क्षेत्र में पूर्व में पाले में रपटने से कई बड़ी वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी है। लोगों ने कहा इस पाला ग्रस्त क्षेत्र में रोज नमक व चूना छिड़काव की आवश्यकता है। कार में महिला व पुरुष सवार थे।
एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि पाला ग्रस्त क्षेत्र में नियमित रूप से चुने का छिड़काव किया जा रहा है। बापरू क्षेत्र में आज भी छूने का छिड़काव किया गया है।

शेयर करे