छठीं पुण्यतिथि पर शहीद राहुल रैंसवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि
चंपावत। पंपोर में आतंकियों से लोहा लेते हुए 21 जनवरी 2020 को शहीद हुए चंपावत के वीर सपूत राहुल रैंसवाल की छठीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया। राहुल रैंसवाल अटल उत्कृष्ट जीआईसी में स्थित उनकी प्रतिमा पर स्थानीय लोगों ने पुष्प अर्पित कर देशभक्ति की मिसाल कही।
शहीद के पिता वीरेंद्र सिंह रैंसवाल, माता हरु रैंसवाला, चंचल सिंह रैंसवाला, उर्वा दत्त कॉलोनी के प्रकाश गिरी, सभासद गौरव कॉलोनी, सचिन पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी और विकास चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
शहीदों का बलिदान अमर कार्यक्रम
को संबोधित करते हुए कहा गया कि देश के लिए जान कुर्बान करने वाले शहीदों की मौत कभी नहीं होती। वे हमेशा दिलों में जिंदा रहते हैं और युवाओं को प्रेरणा देते रहते हैं। शहीद राहुल का बलिदान चंपावत वासियों के लिए गौरव का विषय है।
छठीं पुण्यतिथि पर शहीद राहुल रैंसवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार