April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण: एक दुकान संचालक को चेतावनी, चार नमूने लैब भेजे

लोहाघाट में मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण: एक दुकान पर चेतावनी, चार नमूने लैब भेजे
चम्पावत।
21 जनवरी 2026:
नशा मुक्त उत्तराखंड और नकली दवाओं पर रोकथाम के अभियान के तहत लोहाघाट क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का औषधि नियंत्रण विभाग ने सघन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में चार दुकानों की जांच हुई, जिसमें एक पर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल चेतावनी दी गई।
निरीक्षण टीम ने सभी स्टोरों पर वैध लाइसेंस, पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी, दवाओं के क्रय-विक्रय की प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरे व उनकी रिकॉर्डिंग की गहन जांच की। एक्सपायरी दवाओं के सुरक्षित रखरखाव और नारकोटिक दवाओं से जुड़े दस्तावेजों का भी पूरा ब्योरा लिया गया।मालिकों को सख्त हिदायत दी गई कि दवाएं केवल लाइसेंसधारी होलसेलर से ही खरीदें।
किसी दवा की गुणवत्ता पर शक हो तो फौरन औषधि प्रशासन को बताएं। अभियान के तहत चार दवा नमूने कलेक्ट कर लैब जांच के लिए भेजे गए हैं।विभाग ने बताया कि जिले में यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। टीम में औषधि निरीक्षक हर्षिता और सहायक कर्मचारी दिनेश फर्त्याल शामिल थे।

शेयर करे