September 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पूर्णागिरि मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग सतर्क टैक्सी चालकों को एआरटीओ ने दिए अनुशासन और सुरक्षा के कड़े निर्देश

Dukan Ad
Dukan Ad

पूर्णागिरि मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग सतर्क टैक्सी चालकों को एआरटीओ ने दिए अनुशासन और सुरक्षा के कड़े निर्देश
चम्पावत, 30 दिसम्बर। नववर्ष के स्वागत को लेकर पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना के चलते परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है।भैरव मंदिर परिसर में सोमवार को सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज बगोरिया ने टैक्सी चालकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेले के दौरान शराब या नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।एआरटीओ ने टैक्सी चालकों से श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने, निर्धारित किराया सूची का पालन करने और किसी भी स्थिति में अतिरिक्त किराया न वसूलने की हिदायत दी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर और सुरक्षा संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि कोहरे या रात्रि यात्रा के समय दुर्घटनाओं से बचा जा सके। बगोरिया ने कहा, “पूर्णागिरि मेला हमारी आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालु यदि यहां से सुरक्षित और संतुष्ट होकर लौटते हैं तो यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात होगी। इसमें टैक्सी चालकों की भूमिका अहम है।”उन्होंने सभी चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और विभागीय प्रयासों में सहयोग की अपील की। परिवहन विभाग के अनुसार, मेले की अवधि में वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध हो।बैठक में परिवहन उप निरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट, परिवहन सहायक निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, परिवहन आरक्षी सोनिया नेगी सहित कई टैक्सी संचालक मौजूद रहे।

शेयर करे