चंपावत। जिला मुख्यालय स्थित दूधपोखरा क्षेत्र में गुलदार ने जंगल में घास घास चर रहे बैल पर अचानक घात लगाकर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर से गुलदार बैल को गंभीर रूप से घायल कर भाग निकला।
ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बेल का उपचार किया गया। सोमवार को रेंजर बृजमोहन टम्टा ने बताया कि जिला मुख्यालय के दूध पोखरा गांव में दोपहर के समय देव सिंह पुजारी के बैल पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों की ओर हल्ला करने के बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
जिसके बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बैल को पशु चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार कराया। ग्रामीण नीरज पुजारी, सुनील सिंह, दीपक सिंग, रमेश गिरी, कमल गिरी, कृष्ण गिरी, मिथलेश गिरी ने पीड़ित को उचित मुआवजा देने ओर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के साथ ही रात्रि गश्त कर रही है और लोगों को अकेले जंगल न जाने की अपील कर रही है।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इन दोनों गुलदार के आतंक से लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि वन विभाग की टीम लगातार गुलदार को पकड़ने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य भी कर रही है।

More Stories
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ का आयोजन
मायावती आश्रम में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश