September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

अमोड़ी में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन दुकानें ध्वस्त

Dukan Ad
Dukan Ad

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन दुकानें ध्वस्त
अमोड़ी (चंपावत)। जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेश और उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य के निर्देशन में शनिवार को प्रशासन ने अमोड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। तहसीलदार बृजमोहन आर्य के नेतृत्व में टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी सरकारी भूमि पर बनी तीन अवैध दुकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।जानकारी के अनुसार, जिस भूमि पर ये दुकानें बनी थीं, वहां पर रीप परियोजना का सरकारी भवन निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना का कार्य प्रगति पर है, जिस पर अवैध निर्माण रोड़ा बना हुआ था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध दुकानों को गिरा दिया।अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में तहसीलदार के साथ बीडीओ अशोक सिंह अधिकारी, रीप परियोजना के प्रबंधक शुभांकर झा, राजस्व निरीक्षक दिनदयाल वर्मा, राजस्व उप-निरीक्षक जीवन सिंह रिंगवाल और चल्थी चौकी प्रभारी अपनी टीम सहित मौजूद रहे।तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।

शेयर करे