April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

रिवर्स पलायन से ग्राम विकास पर मंथन,सफल आजीविका मॉडलों पर हुआ व्यापक विचार विमर्श, 40 से अधिक प्रवासियों ने रखे सुझाव

रिवर्स पलायन से ग्राम विकास पर मंथन सफल आजीविका मॉडलों पर हुआ व्यापक विमर्श, 40 से अधिक प्रवासियों ने रखे सुझाव।
चम्पावत
उत्तराखंड पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष एस.एस. नेगी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार चम्पावत में “रिवर्स पलायन से ग्राम विकास सम्मेलन” का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रवासियों, उद्यमियों, कृषकों, युवाओं एवं विभागीय अधिकारियों ने भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए।
सम्मेलन में रिवर्स पलायन कर अपने गांवों में सफल आजीविका स्थापित करने वाले प्रेरक युवाओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। पाटी निवासी राजेश भंडारी ने फास्ट फूड व्यवसाय, जाखजिण्डी लोहाघाट निवासी कमल सिंह परथोली ने कोचिंग संस्थान व लाइब्रेरी संचालन, पुनावे निवासी पूर्व सैनिक खिलानन्द जोशी ने सेब व कीवी उत्पाद,ठांटा निवासी प्रदीप शर्मा ने मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट और पाटी निवासी उमाकांत ने टैक्सी सेवा शुरू कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के उदाहरण दिए।विभिन्न इलाकों से आए अन्य प्रवासियों ने कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, पर्यटन सेवाओं तथा स्वरोजगार से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
विभागीय अधिकारियों ने रोजगार व उद्यमिता के अवसर, सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं तथा कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी।सम्मेलन में 40 से अधिक रिवर्स पलायन कर चुके प्रवासियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका विस्तार, विपणन सहायता, प्रशिक्षण, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर सुझाव रखे।उपाध्यक्ष एस.एस. नेगी ने प्रतिभागियों के सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि रिवर्स पलायन गांवों की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है।
सफल मॉडलों को विस्तार देकर अधिक युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।इस मौके पर राम प्रकाश पैन्यूली, सुरेश सुयाल, दिनेश रावत, अनिल सिंह शाही, रंजना रावत नेगी, भरत चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करे