नंदा गौरा योजना के आवेदन की तिथि 20 दिसंबर तक बढ़ी
अधिक से अधिक पात्र बेटियों को मिलेगा लाभ : रेखा आर्या चम्पावत।
राज्य सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर पात्र परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब इस योजना में आवेदन करने का मौका 20 दिसंबर तक रहेगा। यह निर्णय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र बेटियों को योजना का लाभ मिल सके।मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नंदा गौरा योजना के अंतर्गत कन्या जन्म आधारित लाभ और 12वीं पास करने के बाद मिलने वाली सहायता राशि हेतु अब तक 30 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
प्रदेशभर में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान कई अभिभावकों ने अवगत कराया कि पात्र होने के बावजूद वे विभिन्न कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 20 दिसंबर तक कर दी गई है।मंत्री ने कहा कि 21 से 31 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनों में संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। यह समय सीमा अंतिम होगी और इसके बाद तिथि में किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन अवश्य करें ताकि वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।उन्होंने बताया कि नंदा गौरा योजना बेटी के जन्म से लेकर उसके उच्च शिक्षा स्तर तक आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल है। समय पर आवेदन सुनिश्चित करना आवश्यक है ताकि योजना का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुँच सके।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे