April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत में खुलेंगे 24 नए आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

चंपावत में खुलेंगे 24 नए आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत जनपद चंपावत में 24 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना को स्वीकृति मिल गई है।

यह पहल राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत सीमांत व दुर्गम इलाकों तक पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से आंगनबाड़ी सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों तक बुनियादी सेवाएँ अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचेंगी।

उन्होंने बताया कि आधुनिक एवं सुसज्जित आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण समाज में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण संवर्धन और बाल विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की अहम कड़ी बनेंगे।खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने बताया कि नए केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और छोटे बच्चों को पोषाहार, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और प्री-स्कूल शिक्षा जैसी मूलभूत सेवाएँ आसानी से मिलेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि दुर्गम गांवों तक भी महिला एवं बाल विकास की सशक्त सेवाएं नियमित और व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।इन ग्रामों में खुलेंगे नए आंगनबाड़ी केंद्र
धौनरोत, बैला मिनी, खुनाडी, उदाली, बयाला, कठोती, बमन सूखीढांग, पुनेठी, खेतखेड़ा, पल्सों, चूका, नगरगांव, पतलीखेत, कठाड, चौडासेठी, खटोली तल्ली स्वाला, ग्वानी, बिरगोला, चौड़ाकोट धूरा, सायली, तिलौन, कैन्यूडा पानी, लमकनिया और आमबाग।अधिकारी ने बताया कि सभी नए केंद्रों में खेल सामग्री, प्री-स्कूल शिक्षा किट, पोषण और परामर्श कक्ष, जल एवं स्वच्छता सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। इससे महिलाओं और बच्चों को एक सुरक्षित, स्वच्छ तथा भरोसेमंद संस्थागत वातावरण मिलेगा।अशोक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशील नीति और दूरदर्शी दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप चंपावत में महिला एवं बाल विकास सेवाओं का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। इससे न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य और विकास पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

शेयर करे