April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत लगातार चौथी बार प्रदेश में अव्वल बीस सूत्रीय कार्यक्रम में मिला प्रथम स्थान

चम्पावत।

चम्पावत लगातार चौथी बार प्रदेश में अव्वल बीस सूत्रीय कार्यक्रम में मिला प्रथम स्थान, 94.57 प्रतिशत उपलब्धि के साथ बागेश्वर-उधमसिंह नगर को पीछे छोड़ाचम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चम्पावत जनपद ने भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में लगातार चौथे माह प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।

जुलाई, अगस्त और सितंबर के बाद अब अक्टूबर माह की रैंकिंग में भी जिले ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।अर्थ एवं संख्या निदेशालय, नियोजन विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार 42 रैंकिंग मदों में से 38 मद ‘A’ श्रेणी में (100% उपलब्धि), 3 मद ‘B’ श्रेणी (80% से अधिक), और मात्र 1 मद ‘D’ श्रेणी में दर्ज हुई है। कुल 129 अंकों में से चम्पावत को 122 अंक प्राप्त हुए, जो 94.57 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है। इसके मुकाबले बागेश्वर 91.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और उधम सिंह नगर 81.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।प्रशासनिक उत्कृष्टता का परिणामजिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य केवल शीर्ष स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि शासन की हर योजना का लाभ पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।” उन्होंने सभी विभागों को आगामी महीनों में भी यही उत्कृष्टता बनाए रखने और परिणाम आधारित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

जनकेंद्रित योजनाओं का असरजिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं का मासिक मूल्यांकन, प्रगति समीक्षा और राज्य स्तर पर अंकन किया जाता है। चम्पावत का लगातार सर्वोत्तम प्रदर्शन जनपद की कार्यकुशलता, सुविचारित रणनीति और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।यह सफलता दर्शाती है कि जनपद में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, प्रभावी और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।

शेयर करे