September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में पत्रकारों ने बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर दिया बल

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय चम्पावत में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसका विषय “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने की और संचालन  चंद्रबल्लभ ओली ने किया।

गोष्ठी में पत्रकारों ने प्रेस की विश्वसनीयता को बनाए रखने की चुनौती और महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार विमर्श किया। वरिष्ठ पत्रकारों ने जोर देकर कहा कि पत्रकारिता को निजी स्वार्थ से ऊपर रखते हुए निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग जरूरी है।

गिरीश बिष्ट ने कहा कि पत्रकारिता की पहचान उसकी विश्वसनीयता होती है, जबकि  दिनेश भट्ट ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में प्रतिस्पर्धा के बीच खबर की पुष्टि पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त,  लक्ष्मण बिष्ट,  जगदीश बिष्ट, मयंक पंत और अन्य ने तथ्य सत्यापन की आवश्यकता और सही जानकारी समय पर जनता तक पहुँचाने की बात कही।

जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में पत्रकारिता को नए बल एवं चुनौतियों का सामना है। उन्होंने पत्रकारिता को जन-आवाज करार देते हुए कहा कि विश्वसनीय, तथ्यात्मक और संतुलित रिपोर्टिंग से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।

साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया, इंटरनेट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और वर्चुअल रियलिटी (VR) के माध्यम से बढ़ती नई चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में जिला सूचना कार्यालय के अधिकारी और जनपद के सम्मानित पत्रकारगण उपस्थित रहे। यह गोष्ठी मीडिया की गरिमा, नैतिकता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

शेयर करे