April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने जिला अस्पताल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया

चंपावत।
विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। विश्व फार्मेसिस्ट दिवस
पर जिला चिकित्सालय चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वास्थ्य सेवा में फार्मेसिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दवाई का क्षेत्र ही फार्मेसी है। उन्होंने कहा कि बिना फार्मेसिस्ट के सुरक्षित दवाई की कल्पना नहीं की जा सकती है। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद शाखा चंपावत के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता और जिला मंत्री डा सतीश चंद्र पाण्डेय के संचालन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए सीएमओ डॉ के के अग्रवाल ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले उत्तराखंड राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य में फार्मेसिस्ट अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। विगत कोरोना काल में कोविड नियंत्रण में फार्मेसिस्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा एच एस ऐरी ने कहा कि चिकित्सक और फार्मेसिस्ट का क्षेत्र मानव सेवा का क्षेत्र है, जरूरतमंद को बेहतर सेवा देकर ही हम अपना जीवन सफल करते हैं। आयोजन में सीएमओ डा के के अग्रवाल मुख्य अतिथि, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा एच एस ऐरी, एसीएमओ डा इंद्रजीत पाण्डेय, एसएमओ डा विवेक सिंह और जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डा कुलदीप यादव, सेवानिवृत चीफ फार्मेसिस्ट एम सी जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता भूपेश जोशी, उपाध्यक्ष मुकुल राय, सुरेश जोशी, तान सिंह, सुरेश पाटनी, मनोज पुनेठा, गिरीश खर्कवाल, संजय वर्मा, जगदीप राणा, योगेश कनौजिया, परीक्षा राणा, मृत्युंजय वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, प्रेम टम्टा, चेतन वर्मा, रूपाली भट्ट, अक्षित रंजन, गीता बोहरा, अंजलि आदि लोग मौजूद थे।

शेयर करे