April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

अंकिता हत्याकांड के बाद चंपावत पुलिस भी एक्शन मोड में 7 रिजॉर्ट होटलों का 70 हज़ार का चालान किया

चंपावत। अंकिता हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर चंपावत पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल, रिजॉर्ट आदि पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चंपावत पुलिस ने
होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे, विश्रामगृह आदि में नियमों का पालन नहीं करने वाले 07 संस्थानों के विरूद्ध की गई 10-10 हजार (कुल ₹70000) की चालानी कार्यवाही

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे, विश्राम ग्रह के सत्यापन हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में एसपी देवेंद्र पींचा निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चंपावत/टनकपुर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत के टनकपुर/ बनबसा क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग /सत्यापन अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के क्रम में थाना टनकपुर, बनबसा* पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे, विश्राम गृह* आदि में नियुक्ति स्टाफ का सत्यापन, आगंतुक रजिस्टर की जांच, विदेशी नागरिकों की सूचना एलआईयू को दी गई है या नही सम्बंधी अभिलेख, सीसीटीवी की कार्यशीलता, अग्निशमन विभाग द्वारा प्रदत्त अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, प्रदूषण बोर्ड द्वारा प्रदत्त


अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि सम्बन्धी जांच/सत्यापन की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले 07 संस्थानों के विरूद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10000-10000/रु0 (कुल 70000/रु0) का चालान किया गया तथा हिदायत दी गई कि भविष्य में शीघ्र ही उक्त कमियों को पूर्ण कर लें। पुनः इस प्रकार से नियमों में कमी पाए जाने पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करे