रजत जयंती पर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, लोहाघाट टीम रही विजेता
टनकपुर | उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में जिला स्तरीय फुटबॉल (अंडर-17, बालक वर्ग) प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जिला खेल कार्यालय चंपावत के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में लोहाघाट की टीम ने रोमांचक विजयी प्रदर्शन किया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा रहीं। उन्होंने विजेता लोहाघाट और उपविजेता बनबसा टीमों को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया ने बताया कि फाइनल मुकाबले में लोहाघाट की टीम ने बनबसा को 4–3 के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।निर्णायक मंडल में रोहन बिष्ट और सौरभ बोहरा शामिल रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी, रन बहादुर मल, नितिन ढेक, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, हीरा, दीपक और राकेश का विशेष सहयोग रहा।

More Stories
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश