September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

राज्य स्थापना सप्ताह पर बाराकोट में पशु प्रदर्शनी, 110 पशुओं के साथ 70 पशुपालकों की भागीदारी,चंचल सिंह की भैंस चैंपियन, वैज्ञानिक पशुपालन पर दी गई जानकारी

Dukan Ad
Dukan Ad

राज्य स्थापना सप्ताह पर बाराकोट में पशु प्रदर्शनी, 110 पशुओं के साथ 70 पशुपालकों की भागीदारी,चंचल सिंह की भैंस चैंपियन, वैज्ञानिक पशुपालन पर दी गई जानकारी

चंपावत।
राज्य स्थापना सप्ताह के अवसर पर विकासखंड बाराकोट के ग्राम रेगडु में शनिवार को एकदिवसीय विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दयारतोली और आगर ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रमुख बाराकोट दरबान सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य आगर हरगोबिंद सिंह रहे। प्रदर्शनी में क्षेत्र के लगभग 70 पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करीब 110 पशुओं को प्रदर्शित किया।गाय, बछिया, बैल तथा अन्य श्रेणियों में श्रेष्ठ पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। निर्णायक मंडल ने ग्राम रेगडु के चंचल सिंह पुत्र केदार सिंह की भैंस को सर्वोत्तम घोषित करते हुए चैंपियन पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, डॉ. टी.पी. यादव, डॉ. जे.पी. यादव, डॉ. राहुल जोशी, डॉ. सुशोभित सिंह, डॉ. जतिन, हिमांशु जोशी, अनिल वर्मा और जयंत गोस्वामी सहित पशुपालन विभाग का पूर्ण दल उपस्थित रहा।पशुचिकित्सकों द्वारा पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण और वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पशुपालन को रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

शेयर करे