एसओजी की कार्रवाई, वेगनार से 49 पेटी अवैध शराब बरामद टनकपुर में पुलिस देख फरार हुआ चालक, पांच लाख की बताई जा रही कीमत
चंपावत
जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी, एएनटीएफ और सभी थाना व चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में शनिवार को एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टनकपुर क्षेत्र के आरएफसी गोदाम के सामने औचक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थित में खड़ी एक सफेद वेगनार कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UK03B 1097) देखी।
टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 49 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।बरामदगी में 12 पेटी माल्टा क्वार्टर टेट्रा पैक और 37 पेटी मैकडॉवेल क्वार्टर व्हिस्की शामिल हैं।
वाहन को कब्जे में लेकर थाना टनकपुर में आवश्यक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार चालक की पुलिस टीम तलाश कर रही है।एसओजी टीम में उप निरीक्षक कमलेश भट्ट, मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह रावत, आरक्षी उमेश राज, नासिर हुसैन और सूरज कुमार शामिल रहे।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन