September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

राज्य स्तरीय सीनियर कराटे चैंपियनशिप में चमके चंपावत के खिलाड़ी तीन स्वर्ण, एक कांस्य पदक; राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Dukan Ad
Dukan Ad

राज्य स्तरीय सीनियर कराटे चैंपियनशिप में चमके चंपावत के खिलाड़ी
तीन स्वर्ण, एक कांस्य पदक; राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन।

चंपावत। जनपद चंपावत के लोहाघाट और बनबसा क्षेत्र के कराटे खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय सीनियर कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया।

खिलाड़ियों ने कुल तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप में जतिन जोशी, प्राची ओली और कृष्ण कांत ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि अभिषेक सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले की प्रतिभा को नई ऊंचाई दी।

राज्य स्तर पर मिले इस प्रदर्शन के आधार पर जतिन जोशी, प्राची ओली और कृष्ण कांत का चयन उत्तराखंड राज्य कराटे टीम 2026 के लिए किया गया है।

ये तीनों खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी की लहर है। जिलाधिकारी मनीष कुमार, एडीएम केएन गोस्वामी, सीडीओ जीएस खाती, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, कराटे कोच दीपक अधिकारी, राजेंद्र गढकोटी, खेल  प्रेमियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शेयर करे