टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्टिया के पास बाइक डिवाइडर से टकराई, 4 घायल
टनकपुर/चंपावत। मंगलवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्टिया के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक संख्या यूके 03 डी 1310 सूखीढांग धूरा की ओर जा रही थी, तभी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में संदीप जोशी (26), रेखा जोशी (27), अमन जोशी (10) और शिवांश जोशी (7) घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रेखा जोशी, अमन जोशी और शिवांश जोशी को गंभीर चोटें होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया। संदीप जोशी का इलाज टनकपुर अस्पताल में जारी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।�

More Stories
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण