मुख्यमंत्री के टनकपुर दौरे से पहले कांग्रेस विधायक हेमेश खर्कवाल नजरबंद, बाद में हिरासत में लिया
टनकपुर /बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत टनकपुर और बनबसा आगमन से पहले शुक्रवार सुबह पुलिस ने कांग्रेस विधायक हेमेश खर्कवाल को उनके आवास पर नजरबंद कर लिया। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पार्टी कार्यालय में नजरबंद किए जाने के बाद गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार पूर्वाह्न 11:25 बजे बनबसा के गुदमी ग्राम क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
वहीं हिरासत में लिए जाने के ब बाद पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज से डर गई है। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पूरा माहौल कर्फ्यू जैसा बना दिया जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्वक पार्टी कार्यालय में बैठे थे, जिन्हें जबरन उठाकर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाया जा रहा है और विपक्ष की बात सुनने से सरकार कतरा रही है। खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हो रही है।
इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेेला, विधानसभा अध्यक्ष नीरज मिश्रा, हरीश जोशी, सौरभ गिरि, आसिफ, राहुल राज, श्याम कठायत, गौरव जोशी, रूपेश सक्सेना, पान सिंह रावत, विकास शर्मा, आदिल मयूर, हरीश शर्मा, अमन रावत, अमित रावत, शानू समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार