चंपावत।
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार जनपद के 3 मुख्य जिला मार्ग एवं ग्रामीण मार्ग को राज्य मार्गो में परिवर्तित/उच्चीकृत किए जाने की स्वीकृति उत्तराखंड शासन से प्राप्त हो गई है*। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जनपद की लोक निर्माण विभाग के नियंत्रणाधीन महत्वपूर्ण मार्ग *ककरालीगेट-ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मोटर मार्ग, सूखीढांग -डांडा-मीनार-रीठासाहिब मोटर मार्ग, सूखीढांग-श्यामलाताल मोटर मार्ग* को शासन द्वारा नए राज्य मार्ग में परिवर्तित/उच्चीकृत करने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि यातायात के दबाव, औद्योगिक, व्यापारिक, पर्यटन विकास एवं सामरिक दृष्टिकोण से ये मार्ग अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होने के फलस्वरूप इन मार्गों को राज्य मार्ग के रूप में परिवर्तित / उच्चीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि ककरालीगेट- ठुलीगाड़-भैरव मोटर मार्ग जिसकी कुल लंबाई 18.875 किमी है, को अब नए राज्य मार्ग संख्या 109, सूखीढांग -डांडा-मीनार-रीठासाहिब मोटर मार्ग कुल लंबाई 49.75 किमी को राज्य मार्ग संख्या 109 तथा सूखीढांग-श्यामलाताल मोटर मार्ग कुल लंबाई 5.3400 किमी को अब राज्य मार्ग 110 में परिवर्तित एवं उच्चीकृत कर दिया गया ह

More Stories
टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हरेला मेले में बाजार क्षेत्र रहेगा वाहन मुक्त, पार्किंग में ही खड़े होंगे वाहन
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी बने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, चंपावत में खुशी की लहर