September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट क्षेत्र के ग्राम गंगनौला में एक आवासीय भवन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। आज बुधवार को लोहाघाट क्षेत्र के ग्राम गंगनौला तोक चनौड़ा में हरीश चंद्र एवं खीमानंद जोशी एवं ललित मोहन जोशी के संयुक्त पुराने लकड़ी के भवन में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम द्वारा 06घंटे के अथक प्रयास के बाद आग को बुझाया गया।
टीम के घटनास्थल पहुंचने से पूर्व ही आग पूर्ण रूप से भड़क चुकी थी*एवं पूरे मकान को चपेट में ले लिया था। जिससे आस पास के मकानों पर भी आग लगने का खतरा बढ़ गया था।अग्निशमन हेतु फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम के अतिरिक्त फायर स्टेशन चंपावत थाना लोहाघाट एवं जल संस्थान की टीम मय 3000 लीटर वाटर टैंक के घटनास्थल पर आई थी। मौके पर उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर मौजूदगी रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बताया गया कि भवन में रहने वाले

भवन के समस्त परिजन लोहाघाट एवं अन्य स्थानों पर निवासर कर रहे हैं। भवन में  एकमात्र युवक निवास करता था जो मानसिक रूप से बीमार था।
*आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई*

शेयर करे