नदी के किनारे पड़ी काली पॉलिथीन के भीतर हाथ डालने से एकाएक हुआ विस्फोट
चम्पावत। चम्पावत जिले के विकास खंड पाटी के एक ग्रामीण के हाथ में अचानक विस्फोटक से फट गया। जिससे उसका हाथ उड़ गया। बुरी तरह से जख्मी व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में इलाज करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बिगराकोट गांव के दीप जोशी (45) शनिवार 30 अगस्त को नदी किनारे गए गए थे। वहां उनकी नजर एक काली पन्नी पर पड़ी। जिज्ञासा के चलते उन्होंने पॉलिथीन के भीतर हाथ डाला, तो एकाएक विस्फोट हो गया। इससे उसका दाया हाथ कलाई से आगे उड़ गया। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉ. ज्योति और फार्मासिस्ट प्रकाश खड़ायत ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दीप जोशी को चम्पावत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवक की हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी यह पता नहीं चल सका है।

More Stories
भण्डारबोरा जिला पंचायत सीट मामले में शैलेश जोशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिला स्टे
पाटी नगर पंचायत चुनाव: 77.99% मतदान, 17 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटी में कैद
टनकपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 8.78 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार