चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बारहमासी सड़क की बदहाली पर भाजपा के पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने सवाल खड़े किए हैं। स्वाला डेंजर जोन में बरसात में मार्ग के अवरुद्ध होने के कारण । तीन जिले की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
चंपावत पिथौरागढ़ बागेश्वर की जनता के साथ साथ व्यापारी व ट्रांसपोर्टर भी परेशान हो गए हैं। बारहमासी सड़क के लगातार बंद होने वह जनता को हो रही परेशानी पर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने गहरी नाराजगी जताते हुए एनएचआई विभाग व सड़क देख रही संस्था की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाएं। पूर्व विधायक फर्त्याल ने बारहमासी सड़क की बदहाली व जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया और फोन द्वारा वार्ता कर नाराज़गी व्यक्त की । स्वाला डेंजर जोन व अन्य संवेदनशील हिस्सों के स्थाई समाधान की मांग की फर्त्याल ने कहा जनपद चंपावत में आल वेदर सड़क लगभग 5 साल से हर बरसात में मलवा आने से बंद हो जाती है तथा सड़क में हर वर्ष विभाग के द्वारा बरसात में ही सुधारीकरण का कार्य किया जाता है। विभागीय लापरवाही के चलते बरसात में अक्सर सड़क इस स्थान पर बंद रहती है। कहा यह बारहमासी सड़क चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जनपदों की लाइफ लाइन है। इस सड़क से हमारे सैनिकों के वहां भी गुजरते हैं तथा देश की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभागीय लापरवाही और निर्माण कार्य में लगी कंपनी की घोर लापरवाही से तीनों जिलों की जनता त्रस्त है ।

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत