चंपावत। राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा कल्याण भवन लोहाघाट में कराटे किड्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिला कराटे संगठन द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे मुख्य अतिथि तथा राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र गढ़कोटी विशिष्ट अतिथि रहे।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कराटे कोच और संगठन के सचिन दीपक अधिकारी, प्राची ओली, अनामिका बिष्ट, सांची मुरारी, अभिषेक कुंवर, प्राची थापा, अभिजीत सिंह बिष्ट ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे ने कराटे एसोसिएशन द्वारा कराए जा रहे कराटे प्रशिक्षण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को फिट रखने के साथ उनके भविष्य निर्माण में प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत