September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

स्कूली बच्चों को देर में मिली अवकाश की सूचना भारी बारिश में पहुंच गए स्कूल

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। शुक्रवार को देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से जारी ऑरेंज अलर्ट को दखते हुए जिला प्रशासन ने सुबह 6:00 बजे अलर्ट को देखते हुए सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केदो में अवकाश घोषित कर दिया था । लेकिन यह सूचना देरी से पहुंचने के कारण कई क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को भारी बारिश के बीच स्कूल जाना पड़ा स्कूल पहुंचने पर उन्हें अवकाश की जानकारी मिली।

मौसम विभाग की चेतावनी व शिक्षा विभाग के द्वारा देर से दिए गए अवकाश की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र से आए छात्र-छात्राओं को विद्यालय से भारी बारिश में वापस जाना पड़ा।
स्कूल से वापस जा रहें बच्चों ने बताया कि वह लोग रोज की रहा प्रातः 5:30 व 6:00 के आसपास अपने घरों से विद्यालय को निकल गए थे उस समय तक घर के मोबाइल में ऐसा कोई मैसेज नहीं आया था जिस कारण वो रोज की तरह अपने विद्यालय को निकल गए थे विद्यालय पहुंचने पर बताया गया कि आज मौसम विभाग के अलर्ड को देखते हुए अवकाश घोषित है।
विवेकानंद विद्या मन्दिर जुप चम्पावत, राजकीय बालिका इंटर कालेज चम्पावत, कलजाक, पल्सों, नघान, ललुवापानी क्षेत्र में स्कूली बच्चों अवकाश की सूचना देरी से  मिलने के कारण  भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शेयर करे