September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

स्वाला डेंजर जोन में मशीन के ऊपर गिरा बोल्डर ऑपरेटर घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत ।

चंपावत पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में रात भर हुई मूसलाधार बारिश की वजह से स्वाला डेंजर जोन भारी मलबा आने के कारण बाधित हो गया है। स्लोप ट्रीटमेंट के कार्य में लगे एक बड़ी मशीन के ऊपर बोल्डर गिर गया जिससे मशीन का ऑपरेटर घायल हो गया है।

ऑपरेटर का नाम अनिल बताया जा रहा है जिसके हाथ में बोल्डर से चोट लग गई। मौके पर मौजूद हिल पेट्रोल यूनिट के सिपाही यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को एनएच में टिप्पन टॉप के पास 4:32 में भारी मलबा आ गया था । जबकि स्वाला डेंजर जोन में 6:00 बजे करीब भारी मलबा आने से यातायात पूर्ण रूप से बाधित है।

शेयर करे