गीता श्लोक में संस्कृति एवं रघुवंश महाकाव्य श्लोक उच्चारण में पिता सामश्रवा आर्य प्रथम
चंपावत। स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच देहरादून द्वारा अखिल भारतीय आनलाईन संस्कृत प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। देवभाषा संस्कृत के उत्थान, संरक्षण – संवर्द्धन व उसके व्यावहारिक प्रचार-प्रसार हेतु गीता श्लोक, रघुवंश महाकाव्य श्लोक उच्चारण, स्तोत्र गान व संस्कृत नृत्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।जिसमें अन्य देशों के भी प्रतिभागी रहे।
उदयन स्कूल चम्पावत की कक्षा छह की छात्रा संस्कृति ने गीता श्लोक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं उनके पिता संयोजक नशा हटाओ-जीवन बचाओ एवं राइका.सिप्टी के संस्कृत प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने भी पच्चीस से पचास आयुवर्ग में रघुवंश महाकाव्य श्लोक उच्चारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
गतवर्ष भी बेटी प्रथम व पिता देशभक्ति गीत में चौथे स्थान पर रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. वाजश्रवा आर्य ने बताया कि जिस प्रकार मन और समाज की शुद्धि के लिए संस्कृत का बोलना आवश्यक है। उसी प्रकार स्मृति मंच की यह प्रतियोगिता सोशल मीडिया की शुद्धि का भी एक माध्यम है। सोशल मीडिया पर 11लाख से अधिक संस्कृत प्रेमियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी रुचि दिखाई। पिता-पुत्री दोनों की इस प्रतिभा व उपलब्धि पर राष्ट्रीय संयोजक कैलाशपति मैठाणी आयोजन के संरक्षक व पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, निदेशक आनंद भारद्वाज, उपनिदेशक पद्माकर मिश्र,डॉ. सुशील त्यागी, डॉ.विजय कुमार त्यागी, डॉ. संजय त्यागी, प्रो. मुकेश कुमार, प्राचार्य डॉ. विनय विद्यालंकार, डॉ. हरीश गुर्रानी, किशोरी लाल रतूड़ी, जगदम्बा प्रसाद चमोली, आनंदमणि सेमवाल, डॉ. मनुश्रवा आर्य, प्रो. अतुल कुमार मिश्र तथा मुख्य शिक्षाधिकारी एमएस. बिष्ट, जिला शिक्षा जंगपांगी व खंड शिक्षाधिकारी राधेश्याम खर्कवाल, डॉ. कीर्तिवल्लभ शक्टा, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ.बी.सी.जोशी, डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, रेडक्रास- राजेंद्र गहतोड़ी, प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, राजू मुरारी व माहेश्वरी पांडेय समेत समस्त विद्यालयी स्टाफ व संस्कृत प्रेमियों ने बधाई देकर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ कीं। 28 अगस्त को आयोजित विशेष सम्मान समारोह देहरादून में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार