June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

कांग्रेस ने आखिर जिला पंचायत की 15 में से एक सीट में अपना प्रत्याशी किया अधिकृत

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जारी किया पत्र

चंपावत। पंचायत चुनाव में अब तक चुप्पी साधने वाली कांग्रेस में अब सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अब उसने एक सीट पर एक प्रत्याशी को पार्टी का समर्थन देने का ऐलान किया है। इसे लेकर आज 13 जुलाई को प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्र जारी किया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने बताया कि चंपावत जिला पंचायत के भजनपुर-बनबसा सीट से कांग्रेस ने सुनीता (कमला थापा) को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। इसे लेकर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्र जारी किया है। भजनपुर सीट से सुनीता के अलावा भाजपा समर्थित सरस्वती चंद और रेनु चंद प्रत्याशी हैं। 15 सीट वाले चंपावत जिला पंचायत में कांग्रेस की ओर से ये पहली सीट है, जिसमें उसने समर्थित प्रत्याशी बनाया है।

शेयर करे

You may have missed