June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मछियाड़ के राजकीय इंटर कॉलेज को कलस्टर विद्यालय इंटर कॉलेज चौड़ा मेहता में में शामिल करने का विरोध

चंपावत। पाटी विकास खंड के दूरस्थ क्षेत्र मछियाड़ के राजकीय इंटर कॉलेज को कलस्टर विद्यालय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ा मेहता में शामिल किए जाने का विरोध लगातार तेज हो रहा है। ग्रामीणों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मछियाड़ इंटर कॉलेज को चौड़ा मेहता में जोड़ा गया तो आंदोलन तेज किया। ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों के साथ वार्ता कर आंदोलन की रणनीति तय की।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया है कि राजकीय इंटर कॉलेज मछियाड़ में वर्तमान समय में 115 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी नहीं है। पढ़ाई भी अति उत्तम हो रही है। राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ा मेहता मछियाड़ से करीब 20 किमी दूर है। जहां आने जाने में यहां के छात्र छात्राओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि राजकीय इंटर कॉलेज मछियाड़ को चौड़ा मेहता इंटर कॉलेज से न जोड़ा जाए। इसमें ही क्षेत्र के बच्चों का हित है। प्रदर्शन करने वालों में भोला सिंह बोहरा, विनोद सिंह बडेला, हरीश​ सिंह, केशर सिंह, दीपक सिंह, हेम कोटियाल, नवीन सिंह बडेला, हेम कोटिया, नवीन सिंह बडेला, गंगा नाथ, नाथ सिंह, हेमा देवी, रविंद्र सिंह, सुनीता देवी, कमला देवी, कमलेश बिष्ट, नरेंद्र सिंह, महेश नाथ, सोमेंद्र सिंह बोहरा, प्रमोद बडेला, रमेश सिंह, हरीश सिंह, केशर सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करे

You may have missed